बारिश के मौसम में इस तरह से रखें त्वचा का ख्याल

बारिश के इस मौसम में चेहरे को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप दिन में दो बार चेहरा जरूर साफ करें।

गुलाब जल एक ऐसा टोनर है जिसके इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। बारिश के मौसम में फेस क्रीम लगाने की बजाए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो त्वचा पर आने वाले अतिरिक्त ऑयल की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

बारिश के मौसम में त्वचा का मॉइश्चराइजर मेंटेन करने के लिए किसी लाइट फेस ऑयल का चुनाव करना न भूलें। इससे पिंपल और एक्ने की परेशानी भी दूर होगी।