मुंहासों ने स्‍किन का कर दिया है बुरा हाल, तो आजमाएं ये टिप्‍स

हार्मोन का लेवल कम हो जाने के कारण स्‍किन बेहद ड्राय हो जाती है। इससे चेहरे पर झुर्रियां पहले से कहीं ज्‍यादा दिखाई देने लगती हैं।

ड्राय स्‍किन से छुटकारा पाने के लिए अपनी स्‍किन को होममेड स्‍क्रब से एक्‍सफोलिएट करें। उन दिनों में स्‍किन पोर्स बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से मुंहासे निकलने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

आप जो कुछ भी खाती हैं वो आपकी स्‍किन पर दिखाई देता है। पीरियड्स शुरू होने के कुछ दिन पहले से फास्‍ट फूड आदि खाना बंद कर दें। अपनी डायट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें आयरन, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड और विटमिन हों।

आपकी बॉडी अतिरिक्त एस्ट्रोजन का उत्पादन करना शुरू कर देती है इस वजह से स्‍किन में अत्यधिक तेल और सीबम बनने लगता है। ऐसे में चेहरे पर ढेर सारे एक्‍ने और मुंहासे पैदा होने शुरू हो जाते हैं।

पीरियड्स के दौरान स्‍किन पीली पड़ जाती है। ऐसे में चाह चाहें तो स्‍किन पर हल्‍दी, शहद और बेसन से बना फेस पैक लगा सकती हैं जो झट से रिजल्‍ट दिखाता है।