फ्री में करनी है बच्चों की हड्डियां मजबूत, तो ये पांच आदतें अपना लें
रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। भारत में राष्ट्रीय पोषण संस्थान के शोध के अनुसार रागी में अन्य अनाजों की तुलना में दस गुना ज्यादा कैल्शियम होता है।
धूप विटामिन डी लेने का प्राकृतिक तरीका है और विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण एवं हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
योग से न सिर्फ शरीर में लचीलापन और संतुलन आता है बल्कि इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं। टी ट्री पोज और वॉरियज पोज जैसे आसनों से हड्डियों पर हल्का दबाव पड़ता है
तिल के बीजों में कैल्शियम और फास्फोरस खूब होता है और ये दोनों हड्डियों को बनाने और उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।
कुछ जड़ी बूटियां और मसाले खाना पकाने में इस्तेमाल होते हैं जिनमें हल्दी, मेथीदाने का नाम शामिल है। ये हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं।