मिथुन राशि के जातकों को जीवन में सुख-सौभाग्य और मनचाही सफलता को पाने के लिए तामसिक चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. आप जितना ही मांस-मदिरा और व्यसन से दूर रहेंगे, उतना ही अपने जीवन में तरक्की करेंगे.
मिथुन राशि के जातकों को अपने घर के भीतर मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए और नही घर की दीवारों को हरे रंग से कलर करवाना चाहिए.
मिथुन राशि के लोगों को देवगुरु बृहस्पति से जुड़े पूजा के उपाय को अधिक से अधिक करना चाहिए. गुरु संबंधी उपाय मिथुन राशि के जीवन में सुख, सफलता और सौभाग्य प्रदान करते हैं.
मिथुन राशि के जातकों को कभी भी अपने घर में मछलियों को किसी शीशे के बर्तन आदि में कैद करके नहीं रखना चाहिए, यदि संभव हो तो ऐसी मछलियों को उस कैद से बाहर निकालकर किसी बड़े जल स्रोत में छोड़ देना चाहिए.
मिथुन राशि के जातकों को कभी भी घर में पशु-पक्षी नहीं पालना चाहिए. जीवन में मनचाही सफलता और तरक्की पाने के लिए मिथुन राशि के लोगों को मूंग की दाल भिगोकर कबूतर को खाने के लिए देना चाहिए.
मिथुन राशि के जातको को अपने जीवन का दुर्भाग्य दूर करने और भाग्य को संवारने के लिए 12 साल की कन्याओं का आशीर्वाद लेना चाहिए.
मिथुन राशि को सुख-सौभाग्य को पाने के लिए हमेशा अपनी बहन और बुआ को खुश रखना चाहिए.