सुषमा के स्नेहिल सृजन

credit - Social media

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा

credit - Social media

आश्विन तिथि नभ से झरे, सुधा बूँद रस धार। शरद पूर्णिमा में मिले, ईश नाम सुख सार।।

शरद पूर्णिमा

credit - Social media

बिखरी जगमग चाँदनी, रजनी लगे प्रभात। रजत कटोरा खीर रख, अमिय झरे शुभ रात।।

शरद पूर्णिमा

credit - Social media

मोहक मादक चाँदनी, निर्मल पावन नीर। मान सरोवर दृश्य है, हरे हृदय के पीर।।

शरद पूर्णिमा

credit - Social media

नम्र शीत आरंभ अब, सूचक देता मास। शुभ्र धवल शुभ यामिनी, पूनम भरे उजास।।

शरद पूर्णिमा

credit - Social media

वृत्त बनाकर गोपियाँ, घेरे रहते श्याम। महारास लीला रचें, वृंदावन शुभ धाम।।

शरद पूर्णिमा

credit - Social media

’सुषमा’ सुख की कामना, हिय में भरे उमंग। नर्तन करती गोपियाँ, मनमोहन के संग।।

 ”सुषमा प्रेम पटेल (रायपुर छ.ग.)

लेखिका 

credit - Social media