सुषमा के स्नेहिल सृजन

credit - Social media

अनुप्रास अलंकारित मनहरण घनाक्षरी

अनुप्रास अलंकारित

credit - Social media

आकार विचित्र लिए,बादलों के झुंड आए, पल-पल बदलती, आकृति दिखाते हैं।

अनुप्रास अलंकारित

credit - Social media

मेघमाला दृश्य बना,अंधेरा छाया है घना,अंबुधर अंबर में, मेघ को सजाते हैं।

अनुप्रास अलंकारित

credit - Social media

सुषमा”पहाड़ी बीच,कलकल छल-छल, झर-झर झरकर, झरना कहाते हैं।

अनुप्रास अलंकारित

credit - Social media

बरखा का रूप धर,धरा में उतर कर, वारिधि से मिलने को, नदिया बहाते हैं।

 ”सुषमा प्रेम पटेल (रायपुर छ.ग.)

लेखिका 

credit - Social media