दर्द चाहे जैसा भी हो, इससे परेशान व्यक्ति ही सिर्फ इसकी पीड़ा जान सकता है।
credit - Social media
वहीं, अगर बात करें दांतों में होने वाले दर्द की तो यह कई बार काफी असहनीय हो जाता है। दांत में दर्द एक आम समस्या है, जो किसी भी वजह से हो सकती है।
credit - Social media
मसूड़ों में सूजन, दांतों में कमजोरी और सड़न जैसी कई वजहों से आपके दांतों में दर्द हो सकता है।
credit - Social media
सेंधा नमक
credit - Social media
अगर आप दांत के दर्द से परेशान हैं, तो गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर इससे कुल्ला करने से आपको फायदा मिलेगा।
हींग और नींबू
credit - Social media
हींग दांत के दर्द में भी काफी सहायक है। दो चुटकी हींग और एक चम्मच नींबू का पेस्ट बनाकर रुई की मदद से दर्द वाली जगह पर लगाने से राहत मिलेगी।
प्याज
credit - Social media
दांत के दर्द और सूजन के लिए प्याज का इस्तेमाल भी काफी लाभकारी होता है। प्याज में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुण दांतों के बैक्टीरिया को मार कर दर्द में आराम दिलाते हैं।
लौंग का तेल
credit - Social media
दांतों में दर्द या मसूड़ों में सूजन से छुटकारा पाने के लिए लौंग का तेल रुई में डुबाकर लगाने से आराम मिलता है।
लहसुन
credit - Social media
लहसुन की मदद से भी आप दांत दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक गुण दांत के दर्द में काफी कारगर होता है।
अमरूद के पत्ते
credit - Social media
अगर आप दांत दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो अमरूद के पत्तों को पानी उबालकर इसका कुल्ला करने से दर्द में आराम मिलेगा और मुंह की दुर्गंध भी दूर होगी।