देश-विदेश
Trending

हरियाणा विधानसभा चुनाव  : भाजपा ने  जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में नरवाना विधानसभा से कृष्ण कुमार बेदी, राई से कृष्णा गहलावत, पुंडरी से सतपाल जाम्बा, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, नारनौल से ओम प्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में भाजपा ने दो मंत्रियों का टिकट काटा है। इसमें बावल सीट से बनवारी लाल और बड़खल से शिक्षा मंत्री रहीं सीमा त्रिखा शामिल हैं।
वहीं, भाजपा ने इस सूची में दो महिलाओं को भी टिकट दिया है। इसमें राई से कृष्णा गहलावत औऱ गुरुग्राम की पटौदी से बिमला चौधरी को टिकट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा ने अब तक 90 सीटाें वाली राज्य की विधानसभा के लिए 88 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

 

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
IPL में सबसे तेज़ फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी: 2008 से 2025 तक अप्रैल की नई OTT रिलीज़: शानदार शो और फिल्में गर्मियों में स्किन कैंसर के लक्षण, अनदेखा करना हो सकता है खतरनाक “गर्मियों का सॉल्यूशन — डिस्काउंट वाला कूलर