छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर आज जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, जानें तीनों नेताओं का पूरा शेड्यूल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 30 अक्टूबर को भाजपा के तीन बड़े नेता दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी प्रदेश के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान जनसभा, पदयात्रा और प्रेस कॉन्फ्रेंस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को मिली गति

दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। यहां महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 4 बजे भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट में आयोजित खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

CG Farmers News: किसानों को बड़ी सौगात! धान की जगह दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये; जानें नियम

सुधांशु त्रिवेदी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी आज दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के प्रथम तल पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper