– सबसे पहले नीम के पत्ते, करी पत्ता, सफेद तिल और चावल को मिक्सी में दरदरा पीस लें। – अब एक कंटेनर लें जिसमें आपने तेल रखना है। – अब पहले उस कंटेनर में मिक्सी में पीसे दरदरे पाउडर को डालें और फिर उसमें 1 कप तिल का तेल मिक्स कर दें। – अब तेल के डिब्बे में कंघी डुबोएं और पाउडर को मिक्स कर लें।
जिस तरह बालों के लिए नारियल का तेल फायदेमंद होता उसी तरह तिल के भी कई फायदे हैं। अगर आप बालों पर तिल के तेल की ऑयलिंग करते हैं तो उम्र से पहले ही उनके सफेद होने की संभावना कम हो जाता है।
ये तो हर कोई जानता कि चावल का पानी हमारी स्किन और बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए हमने इस तेल में एक चम्मच चावल का भी इस्तेमाल किया है