बैंगन में सोलेनिन नामक एक तत्व होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
टमाटर में एसिडिटी का कारण बनने वाले तत्व होते हैं। इसे रात में खाने से एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपकी नींद भी खराब हो सकती है।
मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन तत्व शरीर में गर्मी को बढ़ाता है और इसके अधिक सेवन से पेट में गर्मी पैदा हो सकती है। इसे रात में खाने से पेट में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
गोभी खाने से रात में गैस अधिक उत्पन्न करने वाली सब्जियों में से एक है। इसे रात में खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
भिंडी में फाइबर की अधिक होता है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है। इसे रात में खाने से पाचन संबंधी समस्याएं और नींद में दिक्कत पैदा हो सकती है।