मसालों की ताजगी और खूशबू का अब नहीं होगा बाल भी बांका
धूप और गर्मी। ऐसे में आपको मसालों को ऐसी जगह पर रखना है, जहां रोशनी और गर्मी ना हो।
मसालों को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के डब्बे की जगह एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। इसके लिए जार या फिर स्टील के छोटे-छोटे बॉक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर मसाले ज्यादा क्वांटिटी में बना लिए हैं तो उसे छोटे-छोटे पैकेट में रख लें। ऐसे में एक पैकेट को बाहर निकालकर यूज करें, और बाकी पैकेट को फ्रिज के अंदर स्टोर करें।