सुषमा के स्नेहिल सृजन
credit - Social media
वागेश्वरी वंदना
मनहरण घनाक्षरी
credit - Social media
वागेश्वरी वंदना
वागेश्वरी वंदना
credit - Social media
श्वेत पद्म आसिनी माँ, हृदय निवासिनी माँ,
वेद हस्त धारिणी माँ,
चरणों में स्थान दे।
वागेश्वरी वंदना
credit - Social media
सप्त स्वर कंठ सजे, मुख मधु मिश्री झरे,
विनती हे शारदे माँ,
मधुर मुस्कान दे।
वागेश्वरी वंदना
credit - Social media
वर दे माँ वागेश्वरी, वीणापाणि ब्रह्मेश्वरी,
कंठ बसो सर्वेश्वरी,
सरगम ज्ञान दे।
वागेश्वरी वंदना
credit - Social media
अक्षरों को तोल-मोल, वर्ण-वर्ण अनमोल,
शब्द चुन-चुन रचूँ,
रचना प्रधान दे।
”सुषमा प्रेम पटेल (रायपुर छ.ग.)
लेखिका
credit - Social media
”सुषमा प्रेम पटेल (रायपुर छ.ग.)
लेखिका
credit - Social media
Learn more