बारिश में नुकसान देंगी खाने की ये चीजें

बरसात में पालक, मेथी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए. इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण की मानें तो बरसात में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है.

डॉक्टर्स बताते हैं कि बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए. सीधे जमीन में उगने वाली मशरूर में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है.

बरसात के मौसम में दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट का नियमित इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. बारिश में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया हो सकती हैं, जो मॉनसून में काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं.

मॉनसून मछली या फिर अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है. यही वजह है कि इस मौसम में मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है.  

बारिश के मौसम में हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए ज्यादा भारी भोजन पचने में मुश्किल होती है. ऐसे में इस मौसम में नॉनवेज खाने से बचें. ऐसे में ज्यादा चर्बी वाला या रेड मीट खाने से भी बचना चाहिए.

आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी कि सेहत के लिए फायदेमंद कहे जाने वाले सलाद को भी इस मौसम में क्यों नहीं खाना चाहिए. दरअसल, सलाद ही नहीं बारिश के मौसम में कोई भी चीज कच्ची खाने से बचें.