छत्तीसगढ़

आयुक्त ने जल भराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, नालियों के मुहाना खोलकर सफाई करवाने के दिए निर्देश

आयुक्त ने जल भराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, नालियों के मुहाना खोलकर सफाई करवाने के दिए निर्देश

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने जोन 6 के तहत आने वाले प्रोफेसर कालोनी राधा स्वामी नगर क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिष्नर रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपडा, उपअभियंता हिमांषु चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा एवं अन्य संबंधित जोन 6 अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने जोन कमिष्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को जल भराव वाले क्षेत्रों में नालियों की मुहाने खोलकर तले तक सफाई सफाई कामगारो की टीम भेजकर करवाने के निर्देष दिये। साथ ही मानसून के दौरान सजग व जागरूक रहकर सभी नाले, नालियों की सफाई व्यवस्था एवं निकासी चुस्त दुरूस्त बनाये रखने का कार्य माॅनिटरिंग करके करवाने के निर्देष दिये। ताकि नागरिको को जलभराव क्षेत्रों में असुविधा का सामना न करना पडे एवं गंदे पानी की सुगम निकासी कायम रहे।

Back to top button
📰 E-Paper