RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Board Exam : परीक्षा से पहले बच्चाें का तिलक लगाकर स्वागत, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनायें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा आज 1 मार्च से  से शुरु हो गई है। 2,40, 341 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेशभर में 2397 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 10 वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा होगी। वहीं एक स्कूल में परीक्षा से पहले बच्चाें का मनाेबल बढ़ाने तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा- प्रिय विद्यार्थियों, दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. परीक्षा जीवन का एक अहम हिस्सा है। अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी परीक्षार्थी अच्छी तैयारी किये होंगे। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें।निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा केंद्र अध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि परीक्षा के समय कोई भी चूक हुई, तो संबंधित केन्द्राध्यक्ष पर कार्रवाई होगी।
वहीं पर्यवेक्षक ड्यूटी में विषय से जुड़े टीचर्स को एग्जाम में शामिल होने की अनुमति नहीं है। निरीक्षण में ऐसा पाया गया, तो केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक पर कार्रवाई होगी।रोल नंबर या विषय में गलती होने पर स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी नहीं होगा, और पर्यवेक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में 12वीं के 2 लाख 40 हजार 341 छात्र -छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रदेशभर में 2 हजार 397 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। वहीं 10वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम 3 मार्च से शुरू होंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री की परीक्षाएं भी नहीं होंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका