खेल

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को चार रन से हराया

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को चार रन से हराया

आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से था। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमें जब पिछली बार भिड़ी थीं तो दिल्ली ने गुजरात को छह विकेट से हराया था। आज के मैच में भी दिल्ली ने ही जीत हासिल की। हालांकि, दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर की समाप्त के बाद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। यह गुजरात की दिल्ली के खिलाफ लगातार दूसरी हार है। इससे पहले अहमदाबाद में भी दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की थी।

इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर आ गई है। उसने नौ मैचों में से चार में जीत हासिल की है। वहीं, गुजरात की टीम सातवें से आठवें स्थान पर लुढ़क गई है। उसने भी नौ में से पांच मैच गंवाए हैं और उसके भी आठ अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट में गुजरात की टीम दिल्ली से पीछे है। दिल्ली का अगला मैच 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से दिल्ली में ही है। वहीं, गुजरात की टीम अपना अगला मैच 28 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका