
छत्तीसगढ़
Trending
रंग परब में लोकनाट्य कलंकार की प्रस्तुति, विजय मिश्रा के अभिनय काे दर्शकों ने सराहा
कलागढ़ है छत्तीसगढ़ -निर्देशक विजय मिश्रा
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग की तरफ से रंग परब का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मुक्त काशी मंच पर नरेंद्र जलछत्री कृत लोकनाट्य ‘कलंकार’ का मंचन वरिष्ठ निर्देशक विजय मिश्रा ‘अमित’ के नेतृत्व में किया गया। नाटक में कलाकारों के जीवन संघर्षों को बखूबी उकेरा गया। बताया गया कि कलाकार को कलंकार कहना अनुचित है।

कलाकार समाज के दर्पण होते हैं को विजय मिश्रा ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ राज्य लोक कलाकारों का गढ़ है। यहां के करीब 29 पद्मश्री विभूतियों में से 18 विभूतियां कला साहित्य जगत से हैं।यह सिद्ध करता है कलाकार समाज के अलंकार होते हैं।
नाटक के प्रमुख पात्रों में नचकार बने नरेंद्र जलछत्री, गुरू मां की भूमिका में संतोष यादव, मां बनी मनीषा खोबरागड़े, झगड़ालू औरतें बनीं नूतन रौशनी साहू और हंसोड़ सरपंच बने विजय मिश्रा के अभिनय की भूरी भूरी सराहना दर्शकों ने की। नाटक का ध्वनि पक्ष कमजोर रहा जो कि दर्शकों को बांधे रखने में बाधक बना। नाटक का लोकनृत्य संगीत पक्ष प्रभावित करता रहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

