विशेष
Trending

कृषि क्षेत्र को नई दिशा देगा हल्दी आयोग का गठन

प्रभुनाथ शुक्ल

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में हल्दी बोर्ड के गठन की घोषणा की है। गंगा रेड्डी को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे हल्दी की उन्नतशील खेती में किसानों को जहाँ मदद मिलेगी, दूसरी तरफ वैश्विक बाजार पर भारत का सौ फीसदी कब्जा होगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा हल्दी उत्पादक और खपत वाला देश है। वैश्विक जरूरत की 70 फीसदी की आपूर्ति भारत करता है। हल्दी के निर्यात को पांच साल में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

हल्दी हमारी संस्कृति और संस्कार में बसी है। हमारे यहाँ हल्दी को शुभ माना जाता है। हाथ पीले करने के लिए हल्दी आवश्यक है। कोई भी संस्कार बगैर हल्दी के संम्पन्न नहीं होता। जीवन के आगमन और महाप्रयाण में भी हल्दी का अपना महत्व है। हल्दी आयुर्वेद की सबसे गुणकारी औषधि है, यह एंटीबायोटिक भी है। अब हल्दी की उपज करने वाले भारतीय किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने हल्दी किसानों की 40 सालों से चली आ रही लंबी मांग को मान लिया है। सरकार ने हल्दी आयोग (Turmeric Board) गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामबाद में होगा।

देश के हल्दी किसान जहाँ समृद्ध होंगे वहीं हल्दी निर्यात में भारत का दबदबा होगा। भारत में सबसे अधिक दक्षिण भारत में हल्दी उत्पादन होता है। आयोग के गठन से जहाँ हल्दी की नई-नई प्रजातियों का विकास होगा। इसके अलावा हल्दी का कृषि क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर व्यपाक होगा। देश के दूसरे हिस्सों में भी शोध के जरिए जलवायु और मिट्टी की गुणवत्ता से हल्दी की नई प्रजाति का विकास कर इसके उत्पादन को और व्यापक बनाया जा सकता है। इससे जहाँ हल्दी के किसानों की आय दोगुनी होगी। देश के तकरीबन 20 राज्यों में व्यापक पैमाने पर हल्दी की खेती होती है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मेघालय जैसे राज्य शामिल हैं। हल्दी बोर्ड अच्छा उत्पादन देने वाली किस्मों का विकास करेगा। जिसका लाभ देश के किसानों को मिलेगा। हल्दी से कई दवाएं बनती हैं। साथ ही सौंदर्य प्रसाधन में भी हल्दी का प्रयोग होता है। हमारे जीवन में हल्दी का बहुत उपयोग है।

निश्चित रूप से हल्दी बोर्ड सरकार के अन्य मंत्रालयों और विभागों से मिलकर हल्दी के निर्यात की रणनीति बनाएगा। भारत ने बीते साल 2023-2024 में 226.5 मिलियन डॉलर की हल्दी का निर्यात किया। कुल 1.62 लाख टन हल्दी और उससे जुड़े उत्पादों का निर्यात किया गया। बोर्ड के गठन के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसन्धान से गुणवता परक हल्दी का निर्यात ग्लोबल स्तर पर होगा। भारत को एक टिकाऊ स्पर्धा का बाजार उपलब्ध कराएगा। इससे जहाँ हल्दी का उत्पादन बढ़ेगा वहीं इसके निर्यात से विदेशी मुद्रा भंडार में भी वृद्धि होगी।

सरकार को परम्परागत कृषि को समृद्ध करने के साथ-साथ औषधीय खेती और दूसरे कृषि उत्पाद पर भी इस तरह के आयोग का गठन करना चाहिए, जिसका प्रभाव दुनिया के कृषि बाजार पर व्यापक होगा। देश का किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होगा और भारतीय कृषि उत्पादों का एकाधिकार बढ़ेगा। कृषि के वैश्विक बाजार पर पकड़ बनाने के लिए भारत के पास अपार संभवानाएं हैं। अब सरकार किसानों के लिए कितना कुछ कर पाती है यह उस पर निर्भर है।

भारत में गतवर्ष यानी 2023-2024 में 3.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में हल्दी की खेती कर 10.74 लाख टन उत्पादन किया गया। हमारे यहाँ हल्दी की तीस प्रजातियों की खेती की जाती है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में 3.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी की खेती की गई थी और इस दौरान उत्पादन 11.61 लाख टन रहा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक हल्दी उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक है और यहां हल्दी की 30 किस्में उपजाई जाती हैं। सरकार को उम्मीद है कि पांच साल यानी 2030 तक हल्दी निर्यात एक बिलियन डॉलर तक पहुँच जाएगा। केंद्र ने हल्दी बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।

दुनिया के हल्दी उत्पादन में भारत अग्रणी है। यहां विश्व के कुल हल्दी उत्पादन का 60 से 70 फीसदी उत्पादन किया जाता है। साल 2022 और 2023 में हल्दी और उससे जुड़े उत्पादों का निर्यात किया गया, जिससे 207.45 मिलियन अमरीकी डॉलर की आय हुईं। भारत के प्रमुख हल्दी आयातकों में अमेरिका, यूएई, मलेशिया और बांग्लादेश शामिल हैं। हल्दी आयोग का गठन निश्चित रूप से खुली पारदर्शी कृषि नीति है। यह हल्दी की खेती करने वालों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगी।

सरकार को इस तरह की और खेती को बढ़ावा देना चाहिए। कृषि नीति को और कारगर और प्रभावशाली बनाने की जरूरत है। खेती में सरकार के पास असीमित शोध का क्षेत्र है। वैश्विक बाजार का अध्ययन कर देश को खेती के लिए प्रतिस्पर्धा पैदा करनी होगी। हमें किसानों के लिए ऐसा कृषि विकल्प लाने की जरूरत है जिसमें लगत कम हो और किसानों को लाभकारी मूल्य मिले। जिससे किसान आर्थिक आमदनी तय करेगा। साथ ही नयी खेती की तरफ उसका रुझान बढ़ेगा। इसके अलावा भारत को मौसम, मृदा और जलवायु के हिसाब से कृषि क्षेत्र में विभाजित कर कृषि निर्धारण करना चाहिए।

(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
समर ट्रैवल की तैयारी? ये चीजें पैक करना न भूलें फीचर्स की जंग: Infinix NOTE 50x 5G या Vivo Y19 5G — किसे खरीदें? कटरीना कैफ का शादी और फेस्टिव सीजन के लिए एकदम परफेक्ट Samsung Galaxy का दमदार फीचर्स और शानदार कीमत पर लॉन्च, जाने कौन सा फ़ोन