देश-विदेश

हिंद महासागर और लाल सागर में चार जहाजों को बनाया निशाना

हिंद महासागर और लाल सागर में चार जहाजों को बनाया निशाना

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच फलस्तीन के समर्थन में यमन के हूतियों ने हिंद महासागर में एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया है। हूतियों ने बताया कि गाजा में इस्राइल की सैन्य हमलों के खिलाफ हिंद महासागर में एमएमएससी ओरियन कंटेनर जहाज पर ड्रोन हमला किया गया है।

एलएसजीई के अनुसार, पुर्तगाली झंडे वाला एमएससी ओरियन पुर्तगाल और ओमान के बंदरगाह के बीच नौकायान कर रहा था। इसका पंजीकृत मालिक जोडियक मैरीटाइम है। जोडियक का स्वामित्व आंशिक रूप से ईस्राइली व्यावसायी इयाल औफर के पास है। कंपनी ने फिलहाल इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बाज नहीं आ रहे हूती, लाल सागर में जहाजों को बनाया निशाना
ईरान गठबंधन हूती संगठन लाल सागर में नवंबर से लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। इससे जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका की तरफ मुड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस्राइल-हमास युद्ध के बढ़ने की आशंका है, इससे मध्य-पूर्व एक बार फिर अस्थिर हो सकता है। इस साल मार्च में हूती संगठन के एक नेता ने कहा था कि वह इस्राइल से जुड़े जहाजों को हिंद महासागर से केप ऑफ गुडहोप की तरफ जाने से रोक रहा है। जहाजों को रोकने के लिए वह हमले तेज कर रहा है।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
एक बार चार्ज, लंबी राइड — जानें BGauss की खासियत इस मदर्स डे, मां को पहनाइए बनारसी शान 5G की दुनिया में धमाकेदार एंट्री – Realme ये 5G phone हर मौके के लिए परफेक्ट लुक का स्टाइलिश पॉपुलर साड़ियां