Join us?

देशब्रेकिंग न्यूज़

मिलिंद देवड़ा ने थामा शिवसेना का दामन

मुंबई। कांग्रेस को अलविदा कह मिलिंद देवड़ा ने रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मिलिंद देवड़ा को शिवसेना की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मिलिंद देवड़ा ने कहा कि आज केंद्र में राज्य में मजबूत सरकार की जरूरत है और हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अधिक मजबूत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आज भारत और मुंबई अधिक सुरक्षित है। आज भारत और मुंबई की अर्थव्यवस्था अधिक स्थिर है। मैं महाराष्ट्र की जनता की ओर से एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, पिछले 10 सालों में मुंबई में एक भी आतंकवादी हम

ला नहीं हुआ है। यह मुंबईवासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज आपके (मिलिंद देवड़ा) मन में जो भावनाएं हैं, वही भावनाएं डेढ़ साल पहले मेरे मन में थीं। जब कोई निर्णय लेना होता है तो ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं।
मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़ा
पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने आज ही कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा था। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी पूजा के साथ प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कांग्रेस छोडऩे का एलान करते हुए उन्होंने लिखा था,
आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक अहम अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं सालों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय