RADA
राज्य
Trending

पांच दिवसीय दाैरे पर भारत पहुंचीं नेपाल की विदेश मंत्री देउबा

  नई दिल्ली। नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा आज रविवार को भारत पहुंचीं। नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनका जाेरदार स्वागत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर बताया नई दिल्ली पहुंचने पर नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा का स्वागत है। यह यात्रा नियमित उच्च स्तरीय भारत-नेपाल द्विपक्षीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखती है। वह सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों मजबूत करने और आपसी हितों व सहयोग को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करेंगी।  नेपाली विदेश मंत्री देउबा 22 अगस्त तक भारत दौरे पर रहेंगी। उनकी यह यात्रा विदेश सचिव विक्रम मिस्री की काठमांडू यात्रा के एक सप्ताह बाद हो रही है। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री राणा हाइपरपैराथायरायडिज्म के अपने पिछले ऑपरेशन से संबंधित अग्रिम जांचों के लिए नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल का दौरा भी करेंगी। विदेश मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद राणा की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका