RADA
विशेष
Trending

पर्यावरण परिक्रमा पथ बना प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग ने पर्यावरण परिक्रमा पथ की अनूठी पहल की है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की प्रेरणा और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विकसित यह पथ पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहर का उत्कृष्ट संगम बन गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पर्यावरण परिक्रमा पथ के अंतर्गत डोंगरगढ़ के पहाड़ी वनों में स्थापित यह पथ लगभग 133 हेक्टेयर में फैला हुआ है और मां बम्लेश्वरी मंदिर, प्रज्ञागिरी बौद्ध स्थल तथा जैन तीर्थ केंद्र जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। यह परियोजना न केवल जैव विविधता के संरक्षण और पर्यटकों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक का भी संगम है। वन विभाग ने इस क्षेत्र की विशिष्टता को बढ़ाने के लिए कई सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण दैव वृक्षों (पवित्र पेड़ों) को लगाया। इनमें बरगद, कल्पवृक्ष, पीपल, कपूर, नीम, रुद्राक्ष, बेल, चंदन, महुआ, कुसुम, पारिजात, चंपा, बांस, आंवला, हर्रा, बहेड़ा और रामफल जैसे पेड़ शामिल हैं।

इस परिक्रमा पथ की आध्यात्मिकता को और समृद्ध करने के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा पूजे जाने वाले 31 देवी-देवताओं की प्रतीकात्मक मूर्तियाँ भी पर्यावरण परिक्रमा पथ पर स्थापित की गई हैं, जिनमें ताला गांव के रुद्र शिव, बारसूर के श्री गणेश जी, गंडई की मां नर्मदा माता, साजा की मां महामाया, धमतरी की मां अंगार मोती, अमलेश्वर की मां पीतांबरा, रतनपुर की मां महामाया, दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी देवी, महासमुंद की मां खल्लारी माता, नारायणपुर की मां मावली माता, जांजगीर चांपा की मां महाकाली अड़भार, गरियाबंद की मां घाटमई घटा रानी, झलमला की मां गंगा मइया, भोरमदेव के श्री महाकाल भैरव, बलौदाबाजार के जोगीडीपा की मां चंडी दाई, बागबहरा की मां चंडी माता, धमतरी की मां बिलईमाता, जांजगीर-चांपा की मां चंद्रहासिनी और शिवरीनारायण की मां अन्नपूर्णा माता शामिल हैं। ये मूर्तियाँ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक हैं और प्रकृति के संगम के साथ आगंतुकों के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव को सजीव करती हैं।

यह पथ अपने अद्वितीय निर्माण के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसमें चट्टानी मार्ग, कांक्रिट सीढ़ियां, सोलर लाइटिंग और कोलकाता के हावड़ा ब्रिज की तर्ज पर निर्मित पुल शामिल हैं। बड़ी चट्टानों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े चित्रों से सजाया गया है, जो क्षेत्र की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। वन विभाग ने इस क्षेत्र को संरक्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। चेन-लिंक बाड़बंदी, मृदा संरक्षण और गैप प्लांटेशन जैसी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में वन ह्रास को रोका गया है। इसके परिणामस्वरूप यह क्षेत्र जंगली सूअर, खरगोश, सरीसृप और विभिन्न पक्षी प्रजातियों का सुरक्षित निवास स्थल बन गया है।

इस परियोजना का प्रबंधन ग्राम वन सुरक्षा समिति रजकट्टा द्वारा किया जाता है। समिति स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करती है और मात्र 10 रुपये का प्रवेश शुल्क एकत्र करती है। इन फंडों का उपयोग संरक्षण कार्यों और सामुदायिक कल्याण के लिए किया जाता है। एक स्थानीय महिला सदस्य, ईश्वरी नेताम ने बताया, इस परियोजना ने हमें आजीविका के अवसर प्रदान किए हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक   व्ही. श्रीनिवास राव ने कहा कि पर्यावरण परिक्रमा पथ छत्तीसगढ़ वन विभाग के सतत पर्यावरण प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका