
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया
नई दिल्ली। बच्चों में स्मार्टफोन की बढ़ती लत आम बात हो चुकी है। मोबाइल फोन के चलते बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी से भी दूर हो रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने यह जानकारी गुरुवार को दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक कंपनियां बच्चों की सिक्योरिटी को लेकर आवश्यक कदम उठाने में नाकाम रही है। ऐसे में उनकी सरकार यह कदम उठाने जा रही है। उन्हें आगे यह भी कहा कि, यह फैसला पेरेंट्स के लिए है। वास्तव में सोशल मीडिया बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है।
ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani
एंथनी अल्बनीज ने इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर बात कई थी। ऐसे में यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उम्र सीमा लगाने की बात कही है।
ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें
ऑस्ट्रेलिया के कम्युनिकेशन मिनिस्टर मिशेल रोलैंड ने कहा कि इस फैसले का असर मेटा के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक के साथ-साथ TikTok और X (पहले ट्विटर) पर देखने को मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की होगी जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि यह सोशल मीडिया और टेक कंपनियों की जिम्मेदारी होगी और उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि यूजर्स की उम्र सीमा के हिसाब से हो। उनका कहना था कि यह बच्चों के पेरेंट्स की जिम्मेदारी नहीं होगी। क्योंकि वे पहले से ही बच्चों की ऑनलाइन लाइन सिक्योरिटी को लेकर चिंतिंत हैं। ऐसे में अगर 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो जुर्माना माता-पिता या युवाओं पर नहीं होगा।
ये खबर भी पढ़ें : संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गई फैसले की घड़ी, हैरिस और ट्रंप का इम्तिहान
फैसले को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर आयु सीमा तय करने के फैसले को सकारात्मक समर्थन मिला है। एंथनी अल्बनीज ने कहा कि नए कानून इस हफ्ते तक सामने आ जाएगा। इसके साथ ही नवंबर में इस कानून को संसद में पेश किया जाएगा। उनका यह भी कहना था कि इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हो रही है और भविष्य में इसका असर दूसरे देशों में भी देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया जिस तरह से बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है। यही कारण है कि इस फैसले का स्वागत हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : कन्फ्यूजन खत्म! बड़े काम का है गूगल मैप्स का टेक फ्लाईओवर फीचर

