Join us?

राजधानी

आयुक्त ने इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर सभी छोटे आवश्यक सुधार मरम्मत के कार्यों को करवाने किया निर्देशित

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर का निरीक्षण नगर निगम जोन 4 कार्यपालन अभियन्ता पद्माकर श्रीवास सहित अन्य सम्बंधित कधिकारियों की उपस्थिति में लिया. आयुक्त ने इंडोर स्टेडियम परिसर का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। आयुक्त ने जोन 4 कार्यपालन अभियन्ता को इंडोर स्टेडियम परिसर में व्यवहारिकता को दृष्टिगत रखते हुए सभी छोटे आवश्यक सुधार एवं मरम्मत से सम्बंधित कार्यों को खेलों, खिलाडियों, खेलप्रेमियों के कल्याणार्थ सुव्यवस्थित तरीके से शीघ्र करवाना जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से रायपुर शहर को स्वच्छ सुन्दर विकसित स्मार्ट सिटी बनाने स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैकिंग और बेहतर बनाने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन, रायपुर जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन में प्रतिदिन सतत निरन्तरता से स्वच्छता अभियान जारी है. इसी क्रम में आज नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय