मनोरंजन

तेलगु फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुनम' अब हिंदी में बनने जा रही है।

वेब-डेस्क :- तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ अब हिंदी में बनने जा रही है। इस फिल्म ने साउथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इसे नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लेकर आने वाले हैं।

एक्शन-कॉमेडी फिल्म का हिंदी रीमेक
‘ओटीटी प्ले’ की रिपोर्ट के मुताबिक वेंकटेश की इस जबरदस्त एक्शन-कॉमेडी फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस फिल्म को निर्देशित किया था अनिल रविपुडी ने और यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 250 से 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अक्षय कुमार बने वेंकटेश के किरदार के नए चेहरे
रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार ने इस रीमेक के लिए अपनी हामी भर दी है। एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि अक्षय को तेलुगु फिल्म का कॉन्सेप्ट और स्क्रीनप्ले इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत इसके हिंदी रीमेक का फैसला कर लिया। फिल्म के निर्माता दिल राजू, जिन्होंने ओरिजिनल वर्जन को भी प्रोड्यूस किया था, अब इसके हिंदी रूपांतरण की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

हालांकि, फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम अभी तय नहीं किया गया है। कास्टिंग टीम फिलहाल इस पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि शूटिंग पहले शुरू होनी थी, लेकिन अक्षय की व्यस्त शेड्यूल के कारण इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया था।

योजनाओं की प्रगति के संबंध में सचिवों को दिए निर्देश – Pratidin Rajdhani

फिल्म की कहानी
‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ में एक भारतीय सीईओ आकल्ला (अवसरला श्रीनिवास) का अपहरण हो जाता है, जो हैदराबाद में वर्ल्ड की नंबर-वन टेक कंपनी का दौरा करने आया होता है। इसके बाद कहानी में एंट्री होती है वाईडी राजू (वेंकटेश) की, जो एक निलंबित पुलिस अधिकारी होता है। घटनाओं के सिलसिले में उसकी पत्नी भाग्यलक्ष्मी (ऐश्वर्या राजेश) और पूर्व प्रेमिका मीनाक्षी (मीनाक्षी चौधरी) भी कहानी में शामिल हो जाती हैं। ये तीनों मिलकर अपहरण की इस रहस्यमयी घटना को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्षय की हालिया फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सितंबर में रिलीज हुई थी। आने वाले साल में वो ‘भूत बंगला’ में परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी पाइपलाइन में है, जो एक मल्टीस्टारर कॉमेडी है। वहीं, वह ‘हैवान’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर नजर आएंगी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper