छत्तीसगढ़

महादेव घाट और खारून रिवर फ्रंट के कायाकल्प के लिए ₹113 करोड़ की महायोजना, विधायक राजेश मूणत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

रायपुर – लोक निर्माण विभाग द्धारा रूपये 84.15 करोड़ रुपयों की लागत से होने वाले खारून रिवर फ्रंट के निर्माण विकास एवं सौंदर्यीकरण नगर निगम रायपुर द्वारा रूपये 18.86 करोड़ की लागत से किए जाने वाले महादेव घाट जीर्णोद्धार कार्य तथा जल संसाधन विभाग द्वारा रूपये 10 करोड़ की लागत से मां खारुन में किये जाने वाले कार्य के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक आज रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में महापौर श्रीमती मीनल चौबे  संबित मिश्रा आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर  लोकेश्वर साहू अपर आयुक्त, विनोद पांडे प्रभारी अधीक्षण अभियंता नगर पालिक निगम रायपुर  इमरान खान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  राजीव नशीने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे बैठक में वास्तुकार ने इस सम्बन्ध में बनाए गए प्रजेंटेशन को प्रस्तुत किया ।
राजेश मूणत ने कहा कि प्रत्येक विभाग आपस में समन्वय कर ले ताकि कार्यों का दोहरीकरण न हो उन्होंने यह भी कहा कि मां खारून रायपुर की जीवनदायनी नदी है और महादेव घाट भगवान शिव का स्थान इसलिए यहां का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य ऐसा अनुपम तथा सुन्दर रूप से कराया जाय जिससे यहां आने वाले सभी श्रद्धालु जनों भक्त जनों को भगवान भोले नाथ के सानिध्य में तथा मां खारुन के तट में बैठकर एक अद्भुत अनुभूति हो।
नगर निगम रायपुर यहां पर फसाड, एंट्री गेट मंदिर का स्वागत द्वार, बैरिकेटिंग दुकानों की एकरूपता विशाल शिवलिंग भगवान भोले नाथ की विशाल मूर्ति बैठने हेतु चेयर लगाना लैंडस्केपिंग पेवर इत्यादि का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा रिटेनिंग वाल का निर्माण स्लोपिंग स्टेप तथा विद्युत इत्यादि का कार्य किया जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका