
छत्तीसगढ़
निगम जोन 2 में स्वच्छ सर्वेक्षण बैठक कार्यपालन अभियंता ने ली
रायपुर – आज रायपुर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन 2 कार्यालय में नगर निगम कार्यपालन अभियंता पी. डी. घृतलहरे ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया सहित सभी वार्ड सफाई प्रभारियों, सफाई सुपरवाइजरों, स्वच्छता दीदियों की स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों की समीक्षा करने आवश्यक बैठक ली.
बैठक में कार्यपालन अभियंता ने स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर निगम जोन 2 अंतर्गत सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की लगातार सफाई अभियान चलाकर करने और आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों से 100-100 सिटीजन फीडबैक लेना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के जोन 2 अधिकारियों को निर्देश दिए.

