छत्तीसगढ़

सिंधी काउंसिल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन शिविर में 1205 लोगों ने अपनी जांच करवायी

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन एम एम आई हॉस्पिटल में हुआ जिसमें 8 दिन में 1205 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया पिछले आठ दिन से निरंतर शिविर जारी रहा.

केंद्रीय जेल रायपुर का औचक निरीक्षण, बंदियों से मिले जिला एवं सत्र न्यायाधीश; विधिक अधिकारों की दी जानकारी

बहुत से जरूरतमंद ने शिविर का लाभ लिया पूरे छत्तीसगढ़ से धमतरी राजिम कुरुद राजनांदगांव दुर्ग बिलासपुर रायगढ़ जगदलपुर से आकर अपना परीक्षण करवाया रुपए 6800.00 की जांच पूरी तरह निःशुल्क रखी गई थी रायपुर निवासी मोनू आहूजा ने कहा बहुत अच्छी व्यवस्था सिंधी काउंसिल टीम ने रखी और सभी को ऐसे शिविर का लाभ लेना चाहिए.

कांकेर में बच्चियों से आत्मीय संवाद, डॉ. वर्णिका शर्मा ने जानी समस्याएं

ललित जैसिंघ ने एम एम आई हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया इस अभियान में युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव महामंत्री लक्ष्मी बजाज चंचलानी महक होतवानी चेयरमैन नीता कुकरेजा सिमरन कुकरेजा सोनिया कुकरेजा डिंपल शर्मा वंदना खुराना गुंजन पंजवानी की सक्रिय भागीदारी रही

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button