अपराध
Trending

बलरामपुर में नाबालिग से 17 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, बाल न्यायालय में पेश

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में नाबालिग लड़के को पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आज शनिवार को रामानुजगंज बाल न्यायालय में पेश किया गया है। पूरा मामला डिंडो पुलिस चौकी का है।

पुलिस के द्वारा आज शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ मई को पीड़िता के पिता ने पुलिस चौकी डिंडो में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि, इसकी नाबालिग बेटी बुधवार रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए कही चली गई। अपने स्तर से तलाश करने पर बेटी की कोई सुराग नहीं मिली। आशंका है कोई अज्ञात आरोपित ने बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।

लिखित शिकायत पर डिंडो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई। घटना के संबंध में इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। विवेचना के दौरान पुलिस तकनीकी सहायता से बीते देर शाम नाबालिग पीड़िता एवं नाबालिग बालक को बरामद किया गया। जांच में पता चला कि, नाबालिग बच्ची के साथ 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक का अभिरक्षा फार्म तैयार कर आज शनिवार को अपचारी को बाल न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper