
जेसीआई रायपुर संस्कार का 22वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम बना यादगार
रायपुर। JCI रायपुर संस्कार का 22वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सम्मानित सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत जीवंत और उल्लासपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम में सदस्यों के आपसी सहयोग, सहभागिता और उत्साह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों, मनोरंजन एवं आपसी संवाद के माध्यम से सभी ने आनंदमयी क्षणों को साझा किया, जो लंबे समय तक स्मृतियों में बने रहेंगे।
संस्था की अध्यक्ष सुश्री बरखा अडानी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार मार्गदर्शन, सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में चैप्टर कोऑर्डिनेटर निलेश शाह, चैप्टर इंचार्ज सागर जैन, पूर्व अध्यक्ष आदित्य टिकरिहा तथा सचिव अंकित दास मानिकपुरी सहित समस्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, एकता और संगठन की मजबूती को नई ऊर्जा प्रदान की। जेसीआई रायपुर संस्कार परिवार ने सभी सदस्यों के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

