मध्यप्रदेश
Trending

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं 

भोपाल । पूरे विश्व में  आज रविवार को ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिवस का मकसद लोगों को साक्षर होने और सामाजिक और मानव विकास के अपने अधिकारों को जानने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करना है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि ” ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! शिक्षा ही मनुष्यता को समृद्ध रख सकती है। आइए, ज्ञान की दिव्य-ज्योति से इस धरा को दीप्तिमान कर सशक्त, समर्थ और शिक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लें। ‘विकसित भारत’ के लिए शिक्षा का प्रसार बहुत जरूरी है।” उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की जड़ें 1965 में ईरान के तेहरान में आयोजित निरक्षरता उन्मूलन पर शिक्षा मंत्रियों के विश्व सम्मेलन से जुड़ी हैं। इस सम्मेलन ने वैश्विक स्तर पर साक्षरता को बढ़ावा देने के विचार को जन्म दिया। इसके बाद, यूनेस्को ने 1966 में अपने 14वें आम सम्मेलन के दौरान आधिकारिक तौर पर 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में घोषित किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper