छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 31,022 किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस, CM साय के नेतृत्व में ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के 31,022 गन्ना उत्पादक किसानों को कुल करीब 51.09 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से लिए गए इस निर्णय से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित

भोरमदेव शक्कर कारखाने के किसानों को मिलेगा 24.55 करोड़ रुपये का बोनस

पेराई सत्र 2025-26 में कबीरधाम जिले के राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित को गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को लगभग 24.55 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा।

बोनस की गणना के लिए 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की उचित एवं लाभकारी कीमत (एफआरपी) को आधार बनाया गया है। सरकार द्वारा निर्धारित 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर में से एफआरपी घटाने पर किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा।

पेराई सत्र 2025-26 के दौरान भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में कुल 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इस मात्रा के आधार पर किसानों को लगभग 24.55 करोड़ रुपये की बोनस राशि देय होगी।

प्रदेश के चार शक्कर कारखानों में हुई 53.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

राज्य के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। इसके आधार पर प्रदेश के कुल 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को करीब 51.09 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत, विश्व डाक दिवस पर डाक विभाग की सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने होंगे कार्यक्रम

नवरात्रि से पहले किसानों को मिली आर्थिक राहत

नवरात्रि से पहले राज्य सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है। बोनस की बढ़ी हुई राशि से किसानों को खेती की लागत पूरी करने, कृषि कार्य समय पर कराने और आगामी फसल की तैयारी में मदद मिलेगी।

कबीरधाम जिले के गन्ना किसानों ने बोनस की गणना का आधार बढ़ाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया है। किसानों को उम्मीद है कि इस अतिरिक्त आर्थिक सहायता से उन्हें खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में राहत मिलेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper