अपराध
Trending

गन शॉप से 41 अवैध बंदूकें बरामद, तीन मालिक गिरफ्तार, जाने कहा का है मामला

कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार रात शहर की एक नामी गन शॉप पर छापेमारी कर तीन मालिकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दुकान से कुल 41 अवैध बंदूकें बरामद की गईं। इनमें दोनला और एकनला दोनों तरह की बंदूकें शामिल हैं।
यह कार्रवाई कोलकाता के बीबीडी बाग स्थित ‘नरसिंग चंदर एंड दा’ नामक लाइसेंसी गन शॉप पर की गई। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि दुकान के जरिए अवैध तरीके से बंदूकों की खरीद-बिक्री हो रही थी। दुकान से जब्त की गई बंदूकों का कोई भी आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं था।
एसटीएफ ने बताया कि यह मामला पहले से ही रहाड़ा थाने में दर्ज एक केस से जुड़ा है, जिसकी जांच बाद में एसटीएफ को सौंपी गई थी। जांच में पता चला कि कुछ लोग दुकान से अवैध तरीके से बंदूकें खरीदते थे और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते थे। इसी सिलसिले में गुरुवार रात की गई छापेमारी में बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गिरीश पार्क निवासी सुबीर दास, अभीर दास और शुभ्रता दास के रूप में हुई है। ये तीनों दुकान के साझेदार और मालिक बताए जाते हैं।

एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शुक्रवार दोपहर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इन अवैध हथियारों की सप्लाई किन-किन जगहों तक की गई थी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button