टेक्नोलॉजी
Trending

डुअल सिलेंडर वाली 6 CNG कार,  28 km तक का माइलेज

मौजूदा समय में लोग ऐसी कार को खरीदना पसंद करते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा माइलेज दे सकें. महंगे पेट्रोल के बीच ज्यादा माइलेज वाली कार खरीदना पैसा बचाने का एक बढ़िया मौका हो सकता है. लेकिन बाजार में कुछ ऐसी कार हैं, जो सीएनजी सिलेंडर के साथ तो आती हैं लेकिन उनमें बूटस्पेस कम रहता है. लेकिन टाटा मोटर्स, ह्युंदै की ओर से कुछ ऐसी कार पेश की गईं, जो डुअल सिलेंडर के साथ आती हैं और उसमें बूटस्पेस भी बढ़िया मिल जाता है. अगर आप सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे 6 गाड़ियों के ऑप्शन दे रहे हैं, जो डुअल सिलेंडर सिस्टम के साथ आती हैं और माइलेज भी बढ़िया देती हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hyundai Exter CNG
Hyundai की ओर से बजट फ्रेंडली कार के तौर पर एक्सटर आती है. ये कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपए है. ये कार 27.1 km/kg तक का माइलेज देती है.

Tata Altroz CNG
टाटा मोटर्स की ओर से सबसे पहली बार टाटा अल्ट्रोज सीएनजी कार को डुअल सिलेंडर के साथ पेश किया गया था. ये कार एक किलोग्राम पर 26.2 km तक का माइलेज देती है. इस कार की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपए है.

Tata Tigor CNG
Tata Altroz के अलावा टाटा टिगोर में भी डुअल सिलेंडर दिया जाता है. इस कार में भी डुअल सिलेंडर की वजह से बढ़िया बूटस्पेस मिल जाता है. ये कार 26.49 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है. बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 9.44 लाख रुपए है.
Hyundai Grand i10 NIOS
Hyundai की ओर से ग्रांड आई10 नियोस में भी डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी जाती है. ये कार प्रति किलो 27 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. इस कार को आप 8.38 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ खरीद सकते हैं. ये बेस वेरिएंट का प्राइस है.
Hyundai Aura CNG
Hyundai की इस कार में भी डुअल सिलेंडर ऑप्शन मिलता है, जिसकी वजह से बूटस्पेस बढ़िया हो जाता है. इस कार की शुरुआती कीमत 9.11 लाख रुपए है,जो शुरुआती एक्स-शोरूम है. ये कार प्रति किलो पर 28 किमी तक का माइलेज देती है.
Tata Tiago CNG
टाटा टियागो सीएनजी में भी डुअल सिलेंडर का ऑप्शन मिलता है. ये कार 26.49km तक का माइलेज दे सकती है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका