पंजाब

Punjab : होटल में पकड़ी गईं 7 बंगाली लड़कियां, देह व्यापार का पर्दाफाश

मोहाली: ज़ीरकपुर के एक होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आधी रात को बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया, जबकि होटल के 5 स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, अधिकांश लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ASP गजलप्रीत कौर की अगुवाई में ज़ीरकपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं और बाहरी राज्यों से लड़कियों को यहां लाया जा रहा है। जब पुलिस टीम ने होटल पर अचानक छापा मारा, तो वहां मौजूद लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस होटल का रिकॉर्ड पहले से ही खराब रहा है और इसके खिलाफ पहले भी ऐसे दो मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका