राज्य
Trending

 घर में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

मुंबई । चेंबूर के सिद्धार्थ नगर में स्थित एक घर में रविवार को तड़के लगी आग में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे और दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार चेंबूर के सिद्धार्थ नगर स्थित एक घर में आज तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। लेकिन घर में आग लगने की भनक लगते ही सभी सदस्यों ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह परिवार के सभी सदस्यों को घटनास्थल से निकाल कर राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि सभी मृतक गुप्ता परिवार के सदस्य थे। चेंबूर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर आग लगने कारणों की छानबीन के साथ मृतकों की पहचान का भी प्रयास कर रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper