देश-विदेश
Trending

नेपाल के 71 जिला  डेंगू की गिरफ्त में

काठमांडू । मानसून की शुरुआत होते ही डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने नेपाल सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रोग नियंत्रण महाशाखा के अनुसार नेपाल के 76 जिलों में 71 डेंगू की गिरफ्त में हैं। 1081 डेंगू पीड़ित देशभर के अस्पतालों में भर्ती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इपिडेमियोलॉजी महाशाखा के निदेशक डॉक्टर चंद्रपाल झा के अनुसार, कोसी प्रदेश में 239, बागमती प्रदेश में 297, गंडकी प्रदेश में 182, लुंबिनी प्रदेश में 163, सुदूर पश्चिम में 156, कर्णाली में 30 और मधेश में 14 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। झा के मुताबिक पिछले एक दशक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो सबसे अधिक असर जून से सितंबर तक दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार माह और चिंताजनक हो सकते हैं।

नेपाल में पहली बार 2004 में चितवन घूमने आए एक विदेशी नागरिक में डेंगू का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद 2006 में मैदानी जिलों में डेंगू का संक्रमण देखा गया। 2016 में चितवन झापा और रूपंदेही में डेंगू के से 12 लोगों की मौत भी हो गई। सन 2022 में सभी 77 जिलों में डेंगू का प्रभाव रहा। इस साल 54000 से अधिक संक्रमित पाए गए। इनमें से 88 की मौत भी हो गई। 2023 में कोसी प्रदेश में डेंगू से 20 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 52 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए थे। नेपाल के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इन संक्रमितों में 31 फीसद सिर्फ सुनसरी जिले के थे। सन 2024 में 35000 लोग डेंगू की जद में आए और 13 लोगों की मौत हो गई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका