छत्तीसगढ़

मर्चेंट एसोसिएशन गोल बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

रायपुर। मर्चेंट एसोसिएशन, गोल बाजार द्वारा शुक्रवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष एवं पार्षद स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड श्री मुरली शर्मा द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण के साथ हुई। तत्पश्चात उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर श्री मुरली शर्मा ने कहा कि हमें आजादी अनगिनत वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है। उन्होंने अपना सर्वस्व देकर हमें आजादी दिलाई। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें और देश को प्रगति की ओर ले जाएं।

कार्यक्रम में समाजसेवी श्री ओमप्रकाश बरलोटा, श्री महेंद्र बरड़िया एवं श्री नवीन चंद्राकर ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सतीश जैन सहित जितेंद्र बरलोटा, विजय गुप्ता, जितेंद्र साटोने, मनीष राठौर, आवेश अशरफी, मनीष गुप्ता मनु, भाई अजीज, गोलू खंडेलवाल, जुगनू नगवानी, दिनेश साहू, जावेद, सुनील पृथवानी, संतोष रावत एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन श्री कलीराम साहू द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

मर्चेंट एसोसिएशन ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एकता और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper