यहां निकली फार्मासिस्ट के बंपर पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता से लेकर उम्र सीमा तक सबकुछ

नेशनल डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे फार्मेसी स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM) ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत 200 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जा रही है और चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में तैनाती दी जाएगी। अगर आप फार्मेसी बैकग्राउंड से हैं और सरकारी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है।
कुल पदों की संख्या: कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल (सरकारी आरक्षण नियमों के अनुसार)
- General (UR) – 38 पद
- OBC – 69 पद
- SC – 41 पद
- ST – 32 पद
- EWS – 20 पद
जरूरी शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होना अनिवार्य है—
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (Physics, Chemistry, Biology)
- D.Pharm या B.Pharm की डिग्री
- Delhi Pharmacy Council या किसी अन्य राज्य फार्मेसी काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन
आयु सीमा (Age Limit)
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट
PM-ABHIM के तहत सभी कैटेगरी को one-time अधिकतम 10 साल तक की अतिरिक्त आयु छूट मिल सकती है (31 मार्च 2026 तक मान्य)
सैलरी डिटेल
- ₹32,600 प्रति माह (फिक्स्ड)
- नौकरी पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस
- परफॉर्मेंस के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने की संभावना
आवेदन प्रक्रिया: ऐसे करें अप्लाई
Pharmacist Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है—

