आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए छोटी-छोटी हेल्दी आदतें अपना रहें है। इन्हीं आदतों में एक है सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना। यह आदत जितनी आसान है, उतनी ही असर में दमदार है। नींबू पानी न केवल शरीर को अंदर से साफ करता है, बल्कि दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के प्रमुख लाभ- गैस, अपच और कब्ज से राहत सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया एक्टिव होती है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड पेट में एसिड लेवल को संतुलित करता है, जिससे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। रोजाना इसका सेवन करने से आंतों की सफाई में भी सहायक होता है। वजन कम करने में मददगार यदि आप वजन घटाने की सोच रहें हैं, तो नींबू पानी एक आसान घरेलू उपाय है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है। गुनगुने पानी के साथ नींबू पीने से भूख कंट्रोल रहती है, जिससे ओवरईटिंग से भी बचाव होता है। सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और ताजगी भरी नजर आती है। इससे मुंहासे, दाग-धब्बे और डलनेस कम हो सकती है। नियमित सेवन से स्किन में नैचुरल ग्लो और हेल्दी बनी रहती है। शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रखता है रातभर की नींद के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह नींबू पानी पीने से शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलता है और दिन की शुरुआत फ्रेशनेस और एनर्जी के साथ होती है। नींबू पानी का सही सेवन कैसे करें एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़े लें। स्वाद के लिए चाहें तो थोड़ी मात्रा में शहद मिला सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट पिएं और इसके बाद कम से कम 20 से 30 मिनट तक कुछ न खाएं।