
नगर निगम सहायक अभियंता ओपी वर्मा निरंतर 41 साल निगम को सेवा देकर सेवानिवृत्ति पर किये गये सम्मानित
रायपुर– आज नगर पालिक निगम रायपुर के सहायक अभियंता श्री ओपी वर्मा निरंतर 41 वर्ष नगर निगम को सेवा देने पश्चात सेवानिवृत्त होने पर अपनी सेवाओं हेतु रायपुर नगर निगम जोन 9 कार्यालय में जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू, श्री मनोज विश्वकर्मा सहित जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव सहित जोन 9 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सम्मानित किये गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे नगर निगम सहायक अभियंता श्री ओपी वर्मा को नगर निगम जोन 9 की ओर से जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू ने पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू, श्री मनोज विश्वकर्मा, जोन 9 कमिश्नर श्री अशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव सहित श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह, बुके सहित देकर निगम की दी गई सेवाओं हेतु सम्मानित किया और उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं दी।

