RADA
उत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसाः वाहन की चपेट में युवक की मौत… शव से गुजरे कई पहिए, शरीर के उड़े चीथड़े

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर शव के ऊपर से कई बेपरवाह पहिए गुजरते दिखाई दिए। जिससे मृतक के शरीर के चीथड़े उड़े है। उसके शरीर के अलग-अलग अंग सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने टुकड़ों में शव को बरामद किया। आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना काशीपुर हाईवे के एमिनिटी स्कूल के पास हुई थी। जहां शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। बताया गया कि सड़क मार्ग पर घने कोहरे की वजह से लोग युवक को नहीं देख पाए थे। जिस वजह से शव के ऊपर कई वाहन गुजरते रहे। शव बुरी तरह से कुचला गया। सड़क पर शव टुकड़ों में बंट गया।

इस घटना की सूचना पर दरोगा चंदन बिष्ट, एएसआई नवीन जोशी समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाईवे पर यातायात को रुकवाया। जिसके बाद सड़क पर बिखरे शव के अंगों को एकत्र किया। इस घटना ने इंसानियत को झकझोर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका