छत्तीसगढ़

गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए निगम अलर्ट: जल विभाग और जोन अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ मिलकर बनाया ‘एक्शन प्लान’

वार्डों में पार्षदों की अनुशंसा से बोर खनन करवाने और पार्षदों के सुझाव पर पेयजल संकट ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल नागरिकों को उपलब्ध करवाने स्थल चिन्हाकन करवाने दिए निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू और नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने नगर निगम जोन 3 अध्यक्ष कार्यालय में पार्षद श्री प्रदीप वर्मा, श्री कैलाश बेहरा, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्री राजेश गुप्ता सहित जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री सत्यप्रकाश की उपस्थिति में बैठक लेकर नगर निगम जोन 3 के वार्डों में गर्मी में नागरिकों को सुगम पेयजल आपूर्ति की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक ली.
नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू और नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने बैठक में जोन 3 के वार्ड पार्षदों की अनुशंसा पर वार्डों में व्यवहारिक आवश्यकतानुसार बोर खनन कार्य तत्काल करवाने और पार्षदों के सुझावों पर वार्डों के पेयजल संकट से ग्रस्त क्षेत्रों में गर्मी में रहवासियों को व्यवहारिक आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर भेजकर नियमित पेयजल आपूर्ति स्थान चिन्हाँकन करवाकर कार्य करने जोन 3 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता को निर्देशित किया.

 

 

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका