
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने रातोंरात 22 IPS अफसरों को बदला, कई अहम पदों पर की नई तैनाती
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुजीत पांडे बने डीजी फायर सर्विसेज
लखनऊ जोन में तैनात पुलिस महानिदेशक/एडीजी सुजीत पांडे को अब अग्निशमन एवं आपात सेवाएं (डीजी फायर सर्विसेज) का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।



इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
– प्रवीण कुमार – एडीजी, लखनऊ जोन
– के.एस. इमानुएल – डीजीपी के जीएसओ
– विनोद कुमार सिंह – आईजी, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद
– आलोक प्रियदर्शी – अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट
– राजकरण नैय्यर – अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट
– सोमेन बर्मा – डीआईजी, अयोध्या रेंज
– संकल्प शर्मा – संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट
– विपिन टाडा – संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट
लखनऊ और अन्य इकाइयों में नई पोस्टिंग
– अभिषेक यादव – डीआईजी, एटीएस लखनऊ
– आशीष तिवारी – डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ
– प्रताप गोपेंद्र यादव – डीआईजी, यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ
जिलों में बदले गए पुलिस कप्तान (SP/SSP)
– कुंवर अनुपम सिंह – एसपी, जौनपुर
– डॉ. ख्याति गर्ग – एसपी, लखीमपुर खीरी
– यशवीर सिंह – एसपी, बस्ती
– चारू निगम – एसपी, सुल्तानपुर
– अभिनंदन – एसएसपी, सहारनपुर
– डॉ. कौस्तुभ – एसएसपी, गोरखपुर
– अविनाश पांडे – एसएसपी, मेरठ
– अपर्णा रजत कौशिक – एसपी, मिर्जापुर
– रवि कुमार – एसपी, रायबरेली

