RADA
छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 10 का बड़ा एक्शन: टैक्स न पटाने वाले 5 बड़े प्रतिष्ठान सील, निगम की सख्ती से बकायादारों में मचा हड़कंप

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 10 अंतर्गत बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 और डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र अंतर्गत विगत कई वर्षों से बकाया राशि जमा नही करने वाले बड़े बकायादारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी संपत्तिकर (टैक्स) जोन कार्यालय में जमा नहीं करने के कारण सख्ती से कार्यवाही करते हुये सम्बंधित 5 बड़े बकायेदारो के संबंधित व्यावसायिक परिसरो को ताला लगाकर सीलबंद की कार्यवाही की गई और अन्य 2 बडे बकायेदारो ने बकाया राशि को अदा करने एक दिन का समय मांगा।
नगर निगम जोन 10 अंतर्गत बाबूजगजीवन राम वार्ड कमाक 53 अंतर्गत 172034 रू. के बड़े बकायेदार प्रितम सिंग सुरेश कुमार रेखचंद बी-1186 अनाज मंडी और 140556 रू. के बड़े बकायेदार हरीश माखीजा सी-88 अनाज मंडी ने बकाया अदा करने नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम से 1 दिन का समय मांगा है।
वहीं वार्ड 53 क्षेत्र के 140372 रू के बड़े बकायेदार विमल एजेंसी सी-66 अनाज मंडी, 93353 रू. के बड़े बकायेदार विजय कुकरेजा सी-89 अनाज मंडी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड कमांक 52 क्षेत्र के 559129 रु के बड़े बकायेदार आदित्य शर्मा, 278591 रु. के बड़े बकायेदार एसएस यादव और 836314 रू के बड़े बकायेदार छ.ग. पेपर वर्कस देवपुरी से संबंधित व्यवसायिक परिसर को बकाया अदा ना करने पर सीलबंद करने की कार्यवाही नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग द्वारा की गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका