RADA
छत्तीसगढ़

ब्रेड फैक्ट्री में मिली भीषण गंदगी: नगर निगम ने चौरसिया कॉलोनी स्थित ‘चाँद ब्रेड फैक्ट्री’ को किया तत्काल सीलबंद

रायपुर– आज नगर पालिक निगम में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत चौरसिया कॉलोनी में चाँद ब्रेड फैक्ट्री की स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वहाँ गन्दगी पायी गयी और प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिली. इस पर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 6 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री महेन्द्र कलीहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल, कार्य सहायक श्री टोकेश्वर ध्रुव की उपस्थिति में तत्काल स्थल पर चाँद ब्रेड फैक्ट्री को सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका