RADA
छत्तीसगढ़

मत चूकें, राडा ऑटो एक्सपो का आज अंतिम दिन, 40600 वाहनों की ब्रिकी

रायपुर।  राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में जारी राडा ऑटो एक्सपो-26 में  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट और कंपनियों और डीलर्स के ऑफर्स का फायदा लेने का 5 फरवरी को अंतिम दिन है। इस अवसर को जाने ना दें। राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि टैक्स आधा होने से ज्यादा बचत होने से 16 दिनों में रिकॉर्ड 40600 वाहनों की बिक्री हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार को एक्सपो में मुख्य अतिथि फाडा के वाइस प्रेसिडेंट  साईं गिरधर थे। इस अवसर पर तरनप्रीत भसीन चेयरपर्सन, डब्ल्यूआईएफ (सीजी चैप्टर) और फाडा सेक्रेटेरिएट से इंदिरा मेनन विशेष रूप से मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि का राडा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। एक्सपो के सोलहवें दिन टाटा कंपनी की कार टाटा सिएरा की लॉन्चिंग हुई।

इस मौके पर राडा के अध्यक्ष  रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष  कैलाश खेमानी, राडा के सचिव  विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष  मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन  अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष  मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष  विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष  अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष  जयेश पिथालिया,  शशांक शाह आदि मौजूद रहे।

एक्सपो में उमड़ पड़ी भारी भीड़

बुधवार को राडा ऑटो एक्सपो में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  ग्राहकों ने अंतिम दिन से पहले वाहनों की जमकर बुकिंग की। वाहनों के शो रूम में भी दिनभर ग्राहकों का आना लगा रहा। डाउन पेमेंट करके ग्राहक वाहन फाइनल करते रहे।

आज नहीं खरीदी तो मौका फिर नहीं मिलेगा

राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि राडा ऑटो एक्सपो-26 के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट का फायदा 5 फरवरी तक ही लिया जा सकता है। राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी सहित पदाधिकारियों ने बताया कि अंतिम दिन खरीदारी नहीं की तो दोबारा ऐसी छूट नहीं मिलेगी।

एक्सपो स्थल पर एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं

राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं ग्राहकों को मिल रही है। एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट के साथ निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

शानदार डांस और म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति

बुधवार की शाम राडा एक्सपो में डांस और म्यूजिक बैंड की शानदार प्रस्तुति हुई।  ग्राहक इसका आनंद लेते रहे।

टाटा सिएरा की शानदार लॉन्चिंग

टाटा कंपनी द्वारा पेश की गई नई कार टाटा सिएरा की अतिथियों की मौजूदगी में लॉन्चिंग हुई। इस मौके पर राडा के अध्यक्ष  रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी,  सचिव  विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन  अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष  विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष  अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष  जयेश पिथालिया,  शशांक शाह आदि मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका