RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — निकेश बरड़िया ने लोकेश चंद्रकांत जैन के सुझावों की सराहना की

केंद्रीय बजट 2025–26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने की घोषणाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश में पर्यटन विकास को गति देने हेतु सक्रिय है। इसी क्रम में चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं DRUCC सदस्य  लोकेश चंद्रकांत जैन ने IRCTC के क्षेत्रीय अधिकारी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
इस पहल पर चेंबर के कोषाध्यक्ष  निकेश बरड़िया ने  जैन के व्यावहारिक एवं दूरदर्शी सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को IRCTC सहित अन्य राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स से जोड़कर व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।बरड़िया ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत आधारभूत संरचना और विश्वस्तरीय सुविधाएं पर्यटन विकास की आधारशिला हैं, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और होटल, परिवहन, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बरड़िया ने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, शासन एवं संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर बजट घोषणाओं का वास्तविक लाभ धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ शीघ्र ही देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों में शामिल होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका