RADA
छत्तीसगढ़

वाहन में आगजनी की एक और बड़ी वारदात, बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बड़ा हादसा हो गया। 50 यात्रियों को रायपुर के लिए लेकर निकली बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर ने तत्काल बस रोकी और सूझ-बूझ दिखाते हुए बस में बैठे सभी यात्रियों का सुरक्षित बाहर निकाल कर सभी की जान बचाई। यात्रियों के बाहर निकलते ही बस में लगी आग कुछ ही देर में विकराल हो गई और बास जलकर खाक हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानिए घटना

घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। आज सुबह राजधानी ट्रैवल्स की बस करीब 50 यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास पहुंची थी, तभी इंजन में अचानक धुंआ उठने लगा। थोड़ी ही देर में बस में आग लग गई। आगजनी की सूचना लगते ही बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और अंदर बैठे 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका